Rudrapur News: आधी रात चौकी में एसएसपी को देख उड़ी सिपाहियों की नींद, मचा हड़कंप; जानिए फिर क्या हुआ
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले की दो चौकियों का आधी रात को औचक निरीक्षण किया। इससे चौकी में तैनात दरोगा व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विस्तार
एसएसपी मणिकांत मिश्रा जिले को अपराधमुक्त करने के लिए खुद भी अलर्ट मोड पर हैं। एसएसपी ने जिले की दो चौकियों का आधी रात को औचक निरीक्षण किया। इससे चौकी में तैनात दरोगा व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने मातहतों को गश्त व पीकेट को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिसिंग के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये पढ़ें- Bhimtal News: निकाय चुनाव को लेकर सीडीओ ने की बैठक, जरूरी निर्देश दिए; अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किए नोटिस