{"_id":"66ca61fad3e0f93d880b2cc4","slug":"soldier-dies-due-to-heart-failure-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-116097-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फौजी की हृदय गति रुकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फौजी की हृदय गति रुकने से मौत
Sun, 25 Aug 2024 04:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। रक्षाबंधन की छुट्टी पर आए असम रायफल्स में तैनात हवलदार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
हवलदार सोहन सिंह (46) पुत्र स्व. आनंद सिंह मूल निवासी जिला अल्मोड़ा सल्ट के ग्राम जाखड़ पोस्ट जामड़ी व हाल निवासी ग्राम धनौरी पट्टी में रहते थे। वह लगभग एक सप्ताह पहले रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। शुक्रवार की रात वह खाना खाकर सोए और शनिवार की सुबह वह घर में बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया वह 28 बटालियन असम राइफल्स एफ कंपनी त्रिपुरा में हवलदार के पद पर तैनात थे। बताया कि उनके दो बेटे विकास व विशाल इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करते अब दिल्ली में पढ़ाई कर रहे हैं। घर पर सोहन सिंह नेगी की पत्नी व मां रहती हैं। वह रक्षाबंधन की छुट्टी पर घर आए हुए थे।