फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   solar plant set up in the US Nagar

यूएस नगर में लगेगा सोलर पावर प्लांट

Thu, 17 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

  इसके लिए कंपनी को राज्य सरकार की ओर से भी मंजूरी मिल गई है। इसी के चलते अब सिडकुल प्रशासन सोलर पावर प्लांट के लिए 250 एकड़ जमीन की तलाश में जुट गई है। इस पावर प्लांट को स्थापित करने में कंपनी करीब 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस पावर प्लांट से 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जो कि राज्य सरकार को मिलेगी। इससे उत्तराखंड सरकार को बिजली के लिए अब अन्य प्रदेशों के भरोसे कम रहना होगा।
सिडकुल के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी काफी पहले से ही यहां पर सोलर पावर प्लांट लगाने की तैयारी में थी। इसके लिए सिडकुल ने पहले कंपनी को सितारगंज सिडकुल क्षेत्र में जगह दिखाई थी, लेकिन एक्मे के प्रबंधन ने उक्त जगह को पावर प्लांट के लिए उचित नहीं माना। अब हाल ही में राज्य सरकार की ओर से भी कंपनी को ऊधमसिंह नगर में सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए मंजूरी दे दी गई है और पंतनगर सिडकुल प्रशासन को आदेशित किया है कि वह पावर प्लांट के लिए यूएस नगर जिले में कहीं भी 250 एकड़ जमीन का चयन कर ले।

विज्ञापन

इसी के साथ सिडकुल प्रशासन सोलर पावर प्लांट के लिए भूमि के चयन में जुट गया है। इस बारे में सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव चटवाल ने बताया कि एक्मे कंपनी यूएस नगर में 50 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की क्षमता वाला पावर प्लांट लगा रही है। इस प्लांट को स्थापित करने में 250 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ रही है। सिडकुल प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा है। जल्द ही जमीन का चयन कर लिया है। आरएम सिडकुल गौरव चटवाल ने कहा कि सोलर पावर प्लांट को लगाने के लिए बहुत बड़े ढांचे की जरूरत नहीं है। इसलिए जल्द से जल्द जगह देखकर कंपनी को जमीन सौंप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से भी एक्मे कंपनी को सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed