फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smugling of Heroin in Rudrapur

रिया सेन की व्हाट्सएप चैट में जिक्र हुआ था एमडीएमए का

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Smugling of Heroin in Rudrapur
Smugling of Heroin in Rudrapur
रुद्रपुर। हेरोइन की तरह के ही एक प्रकार का एमडीएमए का यह नशा बहुत महंगे कीमत पर बाजार में बेचा जाता है, जिसे खरीदने वाले जन सामान्य के बजाय अक्सर अमीर लोग होते हैं। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी रिया सेन के व्हाट्सएप चैट में भी इस नशे का जिक्र पाया गया था। इसके बाद उसे सुशांत राजपूत के मामले में जोड़कर देखा गया। फिलहाल ऊधमसिंह नगर जिले में तस्करी के इस मामले से पुलिस व अन्य एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं में हेरोइन तस्करी का मामला बीते 23 जनवरी को भी पुलिस ने खुलासा किया था। इसमें हल्द्वानी में मेरठ निवासी युवक के कब्जे से 541 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। मेरठ के थाना फलावदा निवासी सैनी के कब्जे से बरामद हुई हेरोइन के बारे में अभी तक पूरी जांच पड़ताल हो भी नहीं पाई थी कि इसी दौरान ऊधमसिंह नगर में एक किलो से ज्यादा मात्रा में हेरोइन के एक प्रकार की एमडीएमए का नशा मिलना चौंकाने वाला मामला है। ऊधमसिंह नगर जिले में अभी तक सामान्य रूप से चरस व स्मैक का नशा ही तस्करी करके बेचा जा रहा था जिसमें वर्ष 2021 में स्मैक के करीब 130 मामले पकड़ में आए। इसमें पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं हर साल करीब 100 से ज्यादा मामले स्मैक के पकड़ में आते हैं लेकिन हेरोइन को लेकर जिस तरह से तीन दिनों में दो मामले पकड़े गए हैं, यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए चौंकाने वाली बात है। एंटी ड्रग टास्क फोर्स के प्रभारी कमाल खान ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल के बाद तस्करी के नेटवर्क का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से तस्करी की आशंका
हेरोइन जैसे एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी विदेशी धरती से भी हो सकती है। इस संबंध में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां जांच के कार्य में लग गई है। एक किलो से ज्यादा ड्रग तस्करी में लिप्त युवक ने बताया कि उसे यह पैकेट कोलकाता बंदरगाह पर मिला था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस नशे को देश की सीमा से बाहर तस्करी करके लाया जा सकता है। इसमें मुख्य रुप से सीमा से लगे नेपाल, भूटान और बांग्लादेश आदि प्रमुख देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed