फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smugglers cut precious trees from Bhatbhoj beat of Tanda range

Udham Singh Nagar News: टांडा रेंज की भटभोज बीट से तस्करों ने काटे बेशकीमती पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Smugglers cut precious trees from Bhatbhoj beat of Tanda range
रुद्रपुर में टांडा रेंज के जगल से कटे खैर के पेड़ के ठूंठ। संवाद
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के जंगल से बड़ी संख्या में तस्करों ने शीशम, खैर और सागौन के पेड़ काटकर ठिकाने लगा दिए। मामला उजागर होने से वनकर्मियों में खलबली मची हुई है। मामले को दबाने की भरसक कोशिश की जा रही है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त के निर्देश पर एसडीओ अवैध लकड़ी कटान की जांच कर रहे हैं। अवैध कटान के मामले में वनकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

टांडा रेंज के जंगल में स्थित बेशकीमती पेड़ों पर तस्करों की नजरें टिकी रहती हैं। वे मौका पाकर पेड़ों पर आरी चला देते है। करीब एक हफ्ते पहले तस्करों ने रेंज की भटभोज बीट से कई पेड़ काट दिए और गिल्टे बनाकर जंगल से ले गए। यह पूरा मामला दबा रहा लेकिन किसी ने वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त से शिकायत कर दी। इसके बाद से रेंजकर्मियों में अफरातफरी मची हुई है। सूत्रों के अनुसार तस्करों ने 13 से अधिक पेड़ काटे हैं और इनमें कई के ठूंठ भी वनकर्मियों को मिल चुके हैं।
विज्ञापन

पूरे मामले में एक गूजर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ कटने की भनक रोजाना जंगल में गश्त का दावा करने वाले वनकर्मियों को कैसे नहीं लगी। डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि टांडा रेंज से पेड़ कटाने की शिकायत पर वन संरक्षक ने एसडीओ को जांच दी है। एसडीओ की जांच रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल एसडीओ जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed