फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smuggler arrested with 82 turtles of protected species

Udham Singh Nagar News: संरक्षित प्रजाति के 82 कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 82 turtles of protected species
गदरपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को तस्करी कर लाए गए संरक्षित प्रजाति के 82 कछुओं के साथ सुल्तानपुर पट्टी निवासी शिवा कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
विज्ञापन

महतोष चौकी की एसआई नीमा बोरा के नेतृत्व में टीम शनिवार को रतनपुरा नवाबगंज रोड पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की ओर से तस्करी कर बिक्री के लिए कछुए लाए जाने की सूचना पर टीम ने ग्राम अलखदेवी के पास नाकाबंदी की। करीब दस बजे पुलिस को एक बिना नंबर की बाइक आती दिखी। टीम को देख बाइक सवार व्यक्ति ने मुड़कर भागने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम शिवा कुमार निवासी टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी बताया। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। जब पुलिस ने बाइक में बंधे बोरे को खोलकर देखा तो उसमें संरक्षित प्रजाति के 82 कछुए मिले। शिवा ने बताया कि वह कछुओं को बिक्री के लिए दिनेशपुर ले जा रहा था। पुलिस ने बाइक को एमवी एक्ट में सीज कर दिया और शिवा के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51/48 ए के तहत केस दर्ज किया है। कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed