फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six officers have been punished in the case of beating a youth by making him cock in pantnagar

Udham Singh Nagar News: मुर्गा बनाकर पीटने पर छह अधिकारियों पर गिरी गाज, पद से हटाया

Wed, 19 Mar 2025 10:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Mar 2025 10:22 AM IST
सार

पंत विवि में युवक को मुर्गा कर पीटने के मामले में छह अधिकारियों पर गाज गिरी है। कुलपति की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डाॅ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन, सुरक्षाधिकारी, सतर्कता अधिकारी एवं तीन सहायक सुरक्षा अधिकारियों को पद से हटा दिया है।

विज्ञापन
Six officers have been punished in the case of beating a youth by making him cock in pantnagar
पंतनगर में कथित रूप से सुरक्षाकर्मी की पिटाई करते सुरक्षाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एक युवक को मुर्गा कर पीटने के मामले में छह अधिकारियों पर गाज गिरी है। कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डाॅ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन डाॅ. विवेकानंद, सुरक्षाधिकारी जीएस बोहरा, सतर्कता अधिकारी एवं तीन सहायक सुरक्षा अधिकारियों को पद से हटा दिया है। अपर निदेशक प्रशासन का पदभार डाॅ. ताज ने अपने पास रखा है। सुरक्षाधिकारी बोहरा का प्रभार लीगल एडवाइजर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गोकरन सिंह को सौंपा है।

विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारी डाॅ. जीएस बोहरा ने 24 गार्डों को काम से हटा दिया गया था। उनपर मनमानी का आरोप लगा था। इसके विरोध में सुरक्षा गार्ड कई दिनों से आंदोलन कर उन्हें हटाने की मांग पर अड़े थे। सोमवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने युवक को मुर्गा बनाकर लाठियों से पिटाई करते हुए सुरक्षा अधिकारी डॉ. जीएस बोहरा का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर साझा कर मामला राजभवन और मानवाधिकार आयोग में ले जाने की बात कही थी।

विज्ञापन

मामले ने तूल पकड़ा तो विवि प्रशासन भी हरकत में आया था। मंगलवार को कुलपति की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी ने कार्रवाई को लेकर आदेश जारी किए। इसके तहत संस्थापनाधिकारी कृषि महाविद्यालय में वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक व सहायक सतर्कता अधिकारी प्रकाश जोशी, प्रौद्योगिक महाविद्यालय में फोरमैन व सहायक सुरक्षाधिकारी मदन मेहरा, वेटरिनरी कालेज में प्रयोगशाला तकनीशियन व सहायक सुरक्षाधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा, प्रौद्योगिक महाविद्यालय में वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक व सहायक सुरक्षाधिकारी धर्मपाल यादव को तत्काल प्रभाव से उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अभी सहायक सुरक्षा अधिकारियों का प्रभार किसी को नहीं सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों को वापस रखने तक जारी रहेगा पंत विवि के श्रमिकों का आंदोलन
इंकलाबी मजदूर केंद्र और ठेका मजदूर कल्याण समिति ने रामलीला मैदान में आयोजित सभा में पेरिस कम्यून के शहीदों को याद किया। साथ ही मजदूर वर्ग के समाजवाद के लिए संघर्षों की क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने आंदोलनकारियों से 23 सुरक्षाकर्मियों को वापस काम पर रखने और डाॅ. महेंद्र शर्मा व संतोष कुमार का तबादला रद्द होने तक शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक वार्ता के बाद सभा में मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि वार्ता सकारात्मक दिशा में चल रही है। कहा कि अभी सिर्फ छह अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिए गए हैं, जिस पर खुश होने की जरूरत नहीं है। कहा कि जब तक हटाए गए सुरक्षाकर्मियों को काम पर नहीं रखा जाता, आंदोलन जारी रखा जाएगा। वहां ओएन गुप्ता, आरके श्रीवास्तव, एडी मिश्रा, डाॅ. महेंद्र शर्मा, मनोहर वाल्मीकि, रविंद्र चैबे, संदीप कुमार व धर्मेंद्र आदि सैकड़ों श्रमिक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed