फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six new hi-tech toilets will be built in Rudrapur market

रुद्रपुर बाजार में बनेंगे छह नए हाईटेक शौचालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Six new hi-tech toilets will be built in Rudrapur market
रिंकू बिष्ट, नगर आयुक्त। - फोटो : RUDRAPUR
बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ करीब तीन साल पहले हुई बड़ी कार्रवाई के दौरान ध्वस्त किए गए शौचालयों के स्थान पर नगर निगम अब नए शौचालय बनाने जा रहा है। नगर निगम ने अपने पोर्टल पर टेंडर के लिए संस्थाओं से छह मार्च तक आवेदन मांगे हैं। इसका टेंडर आठ मार्च को खुलेगा।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में 12 मई 2018 से अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने व्यापक अभियान शुरू किया था। कई दिनों तक चली इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण की जद में आए कई शौचालयों को भी ध्वस्त किया गया था। इसके बाद बाजार क्षेत्र में नगर निगम ने नए शौचालयों का निर्माण नहीं कराया। इस कारण व्यापारियों के साथ ही खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में लोगों को खाली जगहों व पार्कों के आसपास लघुशंका करनी पड़ रही है। इससे बाजार क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। गोल मार्केट के पास इस तरह की समस्या सबसे अधिक है। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम बाजार क्षेत्र में जल्द छह नए हाईटेक शौचालयों के निर्माण करने के लिए आठ मार्च को टेंडर खोलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनाए जाएंगे हाईटेक शौचालय
1- गांधी पार्क
2-प्रिंस चौक
3-गल्ला मंडी
4-वीर हकीकत राय मार्ग
5-अंबेडकर पार्क
6- भगत सिंह चौक
टेंडर नहीं भर पाएंगे ठेकेदार
रुद्रपुर। नगर निगम ने इस बार शौचालयों की टेंडर प्रक्रिया से ठेकेदारों से दूरी बना ली है। इसकी वजह ठेकेदारों की ओर से निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही बताई जा रही है। नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, ई-टेंडरिंग के लिए सिर्फ संस्थाएं ही आवेदन कर सकती हैं। (ब्यूरो)

बाजार क्षेत्र के छह हाईटेक शौचालयों के लिए आठ मार्च को टेंडर खुलने जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से सभी संस्थाओं से आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद जल्द शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
रिंकू बिष्ट, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed