फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six arrested including two couples with smack of millions

पिथौरागढ़ को हराकर हल्द्वानी कॉलेज बना चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Six arrested including two couples with smack of millions
सितारगंज में काशीपुर व हल्द्वानी कालेज की विजयी टीमों को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज की टीम ने पिथौरागढ़ को 3-1 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि चयनित टीमें अक्तूबर में हिमाचल प्रदेश में होने वाली नॉर्थ जोन अंतरविश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि वहीं बीते दिन हुए महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में राधे हरि राजकीय महाविद्यालय की टीम ने एमबीपीजी हल्द्वानी की टीम को 3-0 से करारी शिकस्त देकर चैंपियन का खिताब जीता था। कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विवि के प्रतिनिधि गौरव जोशी, पीयूष कुमार, संजय शाह व हरेंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पिथौरागढ़ के प्रबंधक जगदीश बिष्ट व हल्द्वानी टीम के प्रबंधक डॉ. पुष्कर गौर ने टीमों का उत्साह बढ़ाया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सत्यमित्र ने बताया कि प्रतियोगिता में सात महिला और नौ पुरुष वर्ग की टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed