फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six arrested including two couples with smack of millions

लाखों की स्मैक के साथ दो दंपति समेत छह गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Six arrested including two couples with smack of millions
काशीपुर पुलिस हिरासत में पकड़े गए स्मैक तस्कर। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। पुलिस व एसओजी की टीमों ने घेराबंदी कर मुरादाबाद से स्मैक लेकर आ रहे दो दंपतियों समेत कुल छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 85 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने स्मैक तस्करी में प्रयुक्त कार भी सीज कर दी है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क खंगालने की कोशिशों में जुट गई है।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में बताया कि बीते कुछ समय से बरेली व मुरादाबाद से काशीपुर व आस-पास के क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति की सूचना मिल रही थी। सूचना पर सीओ मनोज ठाकुर के निर्देशन में पुलिस व एसओजी की छह टीमें गठित की गई। सूचना पर पुलिस ने गंगेबाबा रोड पर कार संख्या (यूके07/4219) को रोका, जिसमें महिला समेत छह लोग सवार थे।
विज्ञापन

पुलिस को तलाशी में मोहल्ला किला निवासी अमीर अहमद के कब्जे से 21 ग्राम, उसकी पत्नी फरजाना के कब्जे से 18 ग्राम, जुनेद उर्फ बब्लू दौड़ी के कब्जे से 7.5 ग्राम, उसकी पत्नी शमीम जहां के कब्जे से 6.5 ग्राम, पुष्पक विहार कालोनी निवासी नसरीन के कब्जे से 20 ग्राम और कार चालक ग्राम मिस्सरवाला निवासी फिरोज के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि गिरोह की सरगना रेशमा है, जो अपने पति अजहर से अलग रह रही है। मुरादाबाद में रिफाकत से सप्लाई लेकर रेशमा ने ही अपनी बहन नसरीन व अन्य को सौंपी थी जबकि रेशमा मुरादाबाद में ही रुक गई। उन्होंने बताया कि नसरीन नशेले पदार्थों की तस्करी में पहले भी तीन बार जेल जा चुकी है। एएसपी के बताया कि उक्त लोगों के कब्जे से बरामद स्मैक की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।
गैंगेस्टर एक्ट में होगी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई
काशीपुर। पुलिस के मुताबिक नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले कई परिवारों ने इस धंधे की काली कमाई से आलीशान मकान तैयार कर लिए हैं। पुलिस इस धंधे में लिप्त लोगों की चल-अचल संपत्तियों व आय के स्रोतों के बारे में भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। आय के स्रोतों के बारे में सही जानकारी उपलब्ध न कराने पर आरोपियों की चल-अचल संपत्ति भी जब्त की जाएगी। इसके अलावा संगठित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
अंडर कवरब के रूप में काम कर रही है महिला तस्करी
काशीपुर। नशीले पदार्थोें की तस्करी में महिलाओं का इस्तेमाल अंडर कवर के तौर पर किया जा रहा है। नशीले पदार्थों की तस्करी करते समय गाड़ी में पुरुषों के साथ महिलाएं भी रहती हैं। इस कारण पुलिस अमूमन ऐसी गोड़ियों की चेकिंग नहीं करती। इसका तस्कर लगातार फायदा उठाते हैं।

तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम
एसएसआई विनोद जोशी, एसआई दिनेश बल्लभ, सतीश शर्मा, सीमा कोहली, योगेश कुमार कांस्टेबल वीरेंद्र, जगमोहन, गिरीश, कैलाश, सुरेंद्र, प्रमोद, अमरीश, नासिर, उमेश, जरनैल, शहाना परवीन व रिचा तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed