फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   situation like Flood in the villages of Sharda Sagar Dam

कहीं जंगल जल रहे, कही भीषण गर्मी, शारदा सागर डैम के गांवों में बाढ़ जैसे हालात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
situation like Flood in the villages of Sharda Sagar Dam
खटीमा के बलुवा खैरानी में शादी समारोह की तैयारी में पकवान तैयार करते हलवाई। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। इस समय जहां पहाड़ों में जंगल जल रहे हैं। भीषण गर्मी ने आम जन को परेशान कर रखा है वहीं शारदा सागर डैम के किनारे बसे छह गांवों के ग्रामीण बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। डैम के जलस्तर बढ़ने के कारण खेत-खलिहान, गोशाला, घर-आंगन और रसोई समेत आवागमन के रास्ते पानी की भेंट चढ़ गए हैं। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी सब कुछ जानने के बाद भी आंख और कान बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन

शारदा सागर डैम के ऊपरी हिस्से में बसे झाउपरसा, सिसैया बंधा, बलुआ खैरानी, बगुलिया आदि गांव डूब की स्थिति में हैं। पिछले एक महीने से ग्रामीण बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। बाजार और स्कूल जाने के लिए नाव से आवाजाही करनी पड़ रही है। डैम का जलस्तर घटने के बजाय लगातार बढ़ने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात यह है कि भोजन पकाने के लिए ग्रामीणों को पानी से दूर जाकर जमीन तलाशनी पड़ रही है। सिसैया बंधा की शांति देवी, सुमित्रा देवी, गुड्डी, सुनीता, सुमन, सुमित्रा राजभर, पार्वती, नूरम राजभर आदि का कहना है कि साफ-सफाई तो छोड़िए अब तो सांप, बिच्छू आदि जहरीले कीड़े भी पानी में तैरने लगे है। जलभराव से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार जवाबदेही से बच रहे हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के भवन में पड़ी दरारें
खटीमा। सिसैया बंधा गांव का आंगनबाड़ी केंद्र तीन ओर से जलमग्न है। आंगनबाड़ी केंद्र की एक ओर की दीवारें पानी में धसने लगी हैं। एक दीवार छह इंच तक बैठ चुकी है। आंगनबाड़ी केंद्र लगभग एक महीने से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ा : बरात आनी है, कहां ठहराएं
गांव में अपनी भतीजी सविता कुमारी की शादी को लेकर चिंतित हैं। सविता की बरात साधू नगर सितारगंज से 14 अप्रैल को आ रही है। घर में कारीगर पकवान बनाने में जुटे हैं। डैम के पानी का स्तर घर तक पहुंच चुका है। घर में पानी न घुसे इसके लिए मिट्टी की दीवार बनाई गई है।
-शिवनाथ, सिसैया खैरानी।
दिक्कत: कैसे करेंगे बरात की आवाभगत
- राजकुमार की बरात 20 अप्रैल को काशीपुर गोशाला जाने वाली है। घर के दरवाजे तक पानी भर चुुका है। ऐसे में परिवार को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए।
- राम प्रवेश, सिसैया बंधा।
चिंता: बरात आएगी भी तो कैसे
- गांव की युवती हीरा की बरात मोहम्मदपुर भूड़िया से पांच मई को आने वाली है। डैम का जलस्तर नहीं घटा तो विवाह कार्यक्रम की मुश्किलें बढ़ेंगी। परिवार और ग्रामीण बरात के कार्यक्रमों को लेकर चिंता जता रहे हैं। प्रशासन से जल निकासी कराने की मांग कर रहे हैं।
- शिववर्धन, बंधा।
दहशत: दो बकरियों को निगल गया मगरमच्छ
- सोमवार रात्रि के दस बजे एक मगरमच्छ पानी से घिरी कच्ची गोशाला से दो बकरियों को खा गया। पानी में उछल कूद के शोर देखा गया तो मगरमच्छ एक बकरी को निगल रहा था। अब तो मवेशियों के साथ ही ग्रामीणों को भी जान का खतरा बन गया है।
- महेश, बलुवा खैरानी।
अनदेखी: हर बार आती है यह स्थिति
- शारदा सागर डैम के ऊपरी हिस्से में भरने वाले पानी से प्रत्येक साल व छह माह में होने वाली हटो-बचो की स्थिति से ग्रामीणों को बचाने के लिए सरकार प्रभावी कदम उठाए। हर बार ग्रामीण जानमाल की सुरक्षा, फसल एवं मवेशियों को लेकर चिंतित रहते है।
- संतलाल, ग्राम प्रधान
एसडीएम को लौटना पड़ा
मंगलवार को टीम के साथ प्रभावित गांवों तक जा रहा था। रास्ते में जल संस्थान की पाइप लाइन बिछ रही थी। जेसीबी का कार्य चल रहा था। मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से टीम लौट आई। अब बुधवार को संबंधित विभागों के अफसरों को साथ लेकर मौके पर जाएंगी।

- रविंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम खटीमा

खटीमा के बलुवा खैरानी में पानी रोकने के लिए बनाई गई मिट्टी की दीवार। संवाद

खटीमा के बलुवा खैरानी में पानी रोकने के लिए बनाई गई मिट्टी की दीवार। संवाद- फोटो : KHATIMA

खटीमा के सिसैया बंधा में नाव से स्कूल जाते बच्चें। संवाद

खटीमा के सिसैया बंधा में नाव से स्कूल जाते बच्चें। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed