फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sitaram, who is on an indefinite hunger strike, has lost 6.5 kilograms of weight.

Udham Singh Nagar News: आमरण अनशन पर बैठे सीताराम का साढे छह किलोग्राम कम हुआ वजन

Thu, 16 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 16 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sitaram, who is on an indefinite hunger strike, has lost 6.5 kilograms of weight.
बाजपुर। स्थायीकरण की मांग के लिए नगर निकाय के दैनिक कर्मचारियों का आमरण अनशन जारी रहा। छह दिन से अनशन कर रहे महासंघ के अध्यक्ष सीताराम तिवारी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। उनका वजन साढ़े छह किलोग्राम कम हो चुका है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है। नगर, गली, मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगने से संक्रामक रोग फैलने की आशंक बनी है। नागरिकों ने शासन प्रशासन निकाय कर्मियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। निकाय कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों, सराफा एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है। नागरिकों ने शासन प्रशासन से सफाई कर्मचारियोें की मांग को जल्द पूरा करने की मांग की है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक अनशन पर डटे रहने की चेतावनी दी है। इस मौके पर उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, चंद्रजीत प्रेमी, अभिषेक, बनवारी लाल, मुनीश, आकाश, उमेश, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, महेश कुमार, सुंदर आदि थे। संवाद
विज्ञापन


इनसेट.....
अनशन स्थल पर धक्का मुक्की, प्राथमिकी दर्ज
बाजपुर। भाजपा नेता गौरव शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह साथियों के साथ निकाय कर्मियों के अनशन स्थल पर जाकर श्रमिकों से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद राजू वाल्मीकि ने उनसे और उनके साथियों से अभद्रता, गालीगलौज और धक्का मुक्की की। महिलाओं का भी अपमान किया। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजू वाल्मीकि के खिलाफ विभिन्न धाराओें में प्राथमिकी दर्ज कर जांच एसआई कैलाश चंद नगरकोटी को सौंपी गई है। इधर, राजू वाल्मीकि से मोबाइल पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed