फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sister-in-law and sister-in-law riding a bike died in a road accident on the highway in Sitarganj

'काल' बनकर आया डंपर: पीछे से बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ननद- भाभी ने एक साथ तोड़ा दम

Thu, 22 Aug 2024 10:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Aug 2024 10:23 PM IST
सार

सितारगंज में सड़क हादसे में बाइक सवार ननद- भाभी की मौत हो गई। हाइवे पर डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Sister-in-law and sister-in-law riding a bike died in a road accident on the highway in Sitarganj
सितारगंज में घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आए डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ननद-भाभी की मौत हो गई जबकि बाइक चालक भाई और उसका बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार की शाम ग्राम तुर्का तिसौर निवासी मोहम्मद अहमद (35) पुत्र शकूर अहमद, सहाना (32) पत्नी अहमद, फरहीन (22) पत्नी आरिफ और हारून (4) पुत्र अहमद दवा लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे कि टनकपुर नेशनल हाईवे पर इंडेन गैस एजेंसी के सामने, पीछे से आए डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 
बाइक में पीछे बैठी ननद फरहीन और भाभी सहाना के हादसे के दौरान ट्रक की तरफ गिरने से उसका सिर कुचल गया। जिस कारण फरहीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सहाना को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक चालक मोहम्मद अहमद और उसके पुत्र हारून के दूसरी तरफ गिरने के कारण उन्हें मामूली चोटे आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी मरहम पट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, सहाना के तीन बच्चे है। एक 14 वर्षीय पुत्री और 4 वर्षीय दो पुत्र है। 


कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर फरार ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed