फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Siddhi Bhatia bags Mrs India Fitness Title

खटीमा की सिद्धि बनी मिसेज इंडिया फिटनेस 

Wed, 20 Dec 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ख्ाटीमा
अमर उजाला ब्यूरो, ख्ाटीमा Updated Wed, 20 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Siddhi Bhatia bags Mrs India Fitness Title
भाटिया - फोटो : अमर उजाला
 नेशनल एमेच्योर बॉडी बिल्डर एसोसिएशन और वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन की मिसेज इंडिया फिटनेस में खटीमा की सिद्धि भाटिया को स्वर्ण और पांचवीं मॉम फिटनेस इंडिया चैंपियनशिप में रजत पदक मिला है।
विज्ञापन

लुधियाना में हुए इवेंट में 21 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व सिद्धि भाटिया ने किया।
सिद्धि अब सिंगापुर में होने वाली वुमन फिटनेस युनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। सिद्धि 38 वर्ष की हैं लेकिन उन्होंने 25 बरस तक की युवतियों को पछाड़कर प्रतियोगिता में दूसरा प्राप्त किया। उनका बारहवीं में पढ़ने वाला 18 वर्ष का बेटा भी है। उनकी इस उपलब्धि के बाद सिद्धि भाटिया को संस्था की ओर से खटीमा का सचिव नामित किया है। सिद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय कोच धीरज बिष्ट को दिया है। 
विज्ञापन



 असल जिंदगी में भी चैंपियन हैं सिद्धि
 सिद्धि पिछले एक साल से अमाऊं में एक फिटनेस सेंटर चला रही हैं। शादी के कुछ ही सालों में उनके पति और सास का निधन हो गया था। पति के निधन के समय वह सात माह की गर्भवती थीं। उसके बाद परिवार को संभालना और आगे बढ़ना उनके लिए चुनौती से कम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिटनेस के क्षेत्र में कैरियर बनाने का बीड़ा उठाया। सिद्धि कहती हैं कि वह सिर्फ डेढ़ घंटे वर्क आउट करती हैं। यह लोगों में भ्रम है कि अधिक वर्क आउट से शरीर दुरुस्त रहता है जबकि इंसान के शरीर को आराम भी पर्याप्त चाहिए। वह कहती हैं कि यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि परिवार के फिट रहने के लिए महिलाओं का फिट रहना सबसे जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed