{"_id":"69dffd74212c9f29030abe98","slug":"sidcul-halt-will-be-a-three-line-crossing-station-rs-4320-crore-approved-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-139976-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिडकुल हाल्ट बनेगा तीन लाइन क्रॉसिंग स्टेशन, 43.20 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिडकुल हाल्ट बनेगा तीन लाइन क्रॉसिंग स्टेशन, 43.20 करोड़ मंजूर
Thu, 16 Apr 2026 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तर पूर्व रेलवे ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में जिले को बड़ी सौगात मिली है। रेलवे की ओर से जारी परियोजना सूची के अनुसार सिडकुल हाल्ट को तीन लाइन क्रॉसिंग स्टेशन में उन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के लिए 43.20 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।
रेलवे के इस निर्णय से सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा। वर्तमान में यह हाल्ट सीमित संसाधनों के साथ संचालित हो रहा है जिससे ट्रेनों की क्रॉसिंग और संचालन में कई बार बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
स्टेशन को तीन लाइन क्रॉसिंग में विकसित करने के बाद एक साथ कई ट्रेनों की आवाजाही और क्रॉसिंग संभव हो सकेगी जिससे ट्रेनों की लेटलतीफी में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार सिडकुल क्षेत्र में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जहां रोजाना हजारों श्रमिक और कर्मचारी आवागमन करते हैं। ऐसे में रेलवे की यह परियोजना यात्रियों के लिए राहतकारी साबित होगा। इसके साथ ही माल परिवहन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, जिससे स्थानीय उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कोट-
सिडकुल हाल्ट को तीन लाइन क्रॉसिंग स्टेशन में बदलने से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु होगा। इससे यात्रियों के साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। - संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल