फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Show of moon of 29 and 27 will be first Rosa

29 का चांद दिखा तो 27 को होगा पहला रोजा

Wed, 24 May 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 24 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Show of moon of 29 and 27 will be first Rosa
रोजा - फोटो : अमर उजाला

माहे रमजान की आमद के अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। शाबान की 29 तारीख यानी शुक्रवार की शाम चांद दिखा तो पहला रोजा 27 मई को होगा। पिछले साल के मुकाबले रोजा इस बार कड़ा इम्तिहान लेगा। इस बार रोजा साढ़े 15 घंटे का होगा।

विज्ञापन


माहे मुबारक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मस्जिदों में नमाजियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। चांद की तस्दीक के बाद रमजान की शुरुआत 27 या 28 मई से होगी। रमजान के आगाज के साथ ही साथ शुरू हो जाएगा एक माह की इबादत का सिलसिला। रोजेदार तड़के सहरी खाएंगे और दिन भर भूखे-प्यासे रहकर शाम को इफ्तार करेंगे। 
विज्ञापन


पहले रोजे की सहरी करीब पौने चार बजे होगी और इफ्तार करीब सवा सात बजे होगा। शहर के मदरसों, मस्जिदों और अन्य तंजीमों की ओर से सहरी-इफ्तार के कैलेंडर बांटे जाने लगे हैं। मस्जिदों में तरावीह की नमाज के लिए हाफिजों का चयन हो गया है। तरावीह रमजान का चांद दिखाई देने के बाद से ईद के चांद की तस्दीक होने तक हर रोज पढ़ी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


34 साल बाद जून में रखेंगे रोजे
इस बार मोमिनों को जून की चिलचिलाती गर्मी में शिद्दत के साथ रोजे रखने होंगे। यह संयोग 34 साल बाद बना है कि जून में रमजान का महीना आया हो। इससे पहले जून 1983 में रमजान का पाक महीना आया था।


दिल्ली-मुंबई में तरावीह पढ़ाएंगे शहर के हाफिज
शहर के कई हाफिज तरावीह पढ़ाने के लिए दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े महानगरों में जाएंगे। उनका चयन हो चुका है। उन्होंने तरावीह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे दिन-रात कुरान की तिलावत में मशगूल हैं। बृहस्पतिवार को वे यहां से रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed