फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shorthand examinees met the former Chief Minister regarding the exam results

Udham Singh Nagar News: परीक्षा परिणाम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री से मिले आशुलिपि परीक्षार्थी

Fri, 19 Dec 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 19 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Shorthand examinees met the former Chief Minister regarding the exam results
जसपुर। आशुलिपि परीक्षा की प्रथम सूची का परिणाम जारी नहीं होने से परीक्षार्थियों में आक्रोश है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा को बताया। पत्र देकर शीघ्र परिणाम घोषित कराने की मांग की। देहरादून जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री जसपुर के एक रेस्टोरेंट पर रुके। इस दौरान क्षेत्र के परीक्षार्थियों ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 17 सितंबर 2024 को समूह ’ग’ के विभिन्न विभागों में व्यक्तिगत सहायक के 293 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसकी लिखित परीक्षा आठ दिसंबर 2024 को संपन्न हुई थी। इसके बाद आशुलिपि परीक्षा के लिए 31 जनवरी 2025 को प्रथम सूची जारी की गई जबकि आशुलिपि परीक्षा 16 जून से 10 जुलाई तक देहरादून और हल्द्वानी में कराई गई थी। प्रथम सूची का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ जबकि आयोग ने द्वितीय सूची जारी कर दी है जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस और मानसिक तनाव बना हुआ है। ज्ञापन देने वालों में नीशु रानी, शिवानी, प्रभात, संदीप, मंजू, रानी, कीर्ति रानी, दिव्या गोला, मुकेश कुमार, शीतल जोशी, बलराम तोमर और बिजेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed