फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shiva devotees danced on thorns, neither scratched nor shed blood

Udham Singh Nagar News: कांटों पर नाचे शिवभक्त, न खरोंच आई और न बहा रक्त

Fri, 12 Apr 2024 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees danced on thorns, neither scratched nor shed blood
शक्तिफार्म के सुरेंद्रनगर तारकेश्वर धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान कांटा झाप करते संन्यासी।- सं
शक्तिफार्म। पूरे चैत्र माह संन्यास व्रत का पालन करने वाले शिव भक्तों ने बृहस्पतिवार को विशेष धार्मिक कर्मकांड कांटा झाप का आयोजन किया। इस दौरान भगवा वस्त्रधारी संन्यासियों ने नंगे पांव और नंगे बदन कांटों पर नृत्य करने के साथ ही लोटकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इन संन्यासियों के बदन पर कांटों से एक खरोंच भी नहीं आया।
विज्ञापन



सुरेंद्रनगर स्थित बाबा तारकेश्वर धाम में संन्यासियों ने खजूर, बबूल, बेल, जंगली जलेबी समेत सात विभिन्न प्रकार के कांटे बिछाकर ढोल नगाड़ों की थाप पर नंगे पांव नृत्य किया। मान्यता है कि चैत्र के पूरे महीने कठोर शिव आराधना करने के बाद भक्तों की ओर से भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए यह विशेष धार्मिक आयोजन किया जाता है। आश्चर्य की बात है कि नंगे पाव कांटों पर नृत्य करने के बावजूद संन्यासियों के नंगे पाव में एक खरोंच तक नहीं आती है।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान में उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी सैकड़ों की तादाद में संन्यासी शामिल हुए। अनुष्ठान के दौरान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हुआ। वहां पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुमित मंडल, प्रधान राजा हलदार, उपाध्यक्ष परेश मंडल, उज्ज्वल राय, अनंत हालदार, तापस मंडल, समीर साना, राजीव मिरवहर, सुशांत राय, जगदीश मंडल, दिनेश राय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच दिवसीय शिव पूजा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

शक्तिफार्म। जय बाबा तारकनाथ धाम में बुधवार रात पांच दिवसीय शिव पूजा महोत्सव व महामेले का शुभारंभ हो गया। इस दौरान संगीतमय झांकी और संन्यासियों की ओर से किए गए धार्मिक कर्मकांड महाअविश्य का आयोजन किया गया। पूजा कमेटी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। वहां प्रधान राजा हालदार, मयंक अग्रवाल, विष्णु प्रमाणिक, राघव सिंह, मनोज सरकार, विधान दास, गोपाल सरकार, रंजीत हालदार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed