फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SHG in Kashipur

उत्पादन बढ़ाने को स्वयं सहायता समूहों ने किया उड़ान का गठन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
SHG in Kashipur
काशीपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों ने आत्मनिर्भर बनने के लिए उड़ान स्वायत्त सहकारी समिति का गठन किया है। इसमें अंशु चौहान को अध्यक्ष और शबाना बेगम को सचिव चुना गया है।
विज्ञापन

शनिवार को नगरनिगम सभागार में क्षेत्रीय स्तरीय संघ के तहत भगवती, लक्ष्मी, उन्नति, जुगल, खुशबू, जीवन ज्योति, उज्ज्वला, काजल व एकता आदि स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें भगवती समूह ने ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एलईडी बल्ब का उत्पादन करने की बात कही। शेष समूह फैंसी ड्रेस और सिलाई आदि का कार्य करेंगे। सिटी मैनेजर शांता गुरुरानी ने कहा कि समूह एक साथ मिलकर किसी भी वस्तु का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस मौके पर अपर सहकारी अधिकारी प्रेम प्रकाश ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले फेडरेशन को सहकारी बैक से पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। बैठक में एसएनए आलोक उनियाल, एडीओ सहकारिता संजय मियान, कहकशां, ऊषा रानी, रेहाना, वसी अहमद, जफर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed