फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shared information regarding labor laws and statutory provisions with entrepreneurs

Udham Singh Nagar News: उद्यमियों संग साझा की श्रम कानूनों व वैधानिक प्रावधानों की दी जानकारी

Fri, 21 Aug 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 21 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shared information regarding labor laws and statutory provisions with entrepreneurs
केजीसीसीआई की ओर से आयोजित सेमिनार में उद्यमियों को जानकारी देते मुख्य वक्ता ललित बब्बर। स्रोत

विज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) की ओर से 4 लेबर कोड्स एवं पॉश अधिनियम विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें बदलते औद्योगिक परिवेश में श्रम कानूनों एवं वैधानिक प्रावधानों की सही जानकारी दी गई।

एक होटल में बृहस्पतिवार को आयोजित सेमिनार में चैंबर अध्यक्ष विनीत कुमार संगल ने कहा कि बदलते औद्योगिक परिवेश में श्रम कानूनों एवं वैधानिक प्रावधानों की सही जानकारी प्रत्येक उद्योग के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्य वक्ता ललित बब्बर, हेड-एचआर गवर्नेंस, एम्प्लॉयमेंट लॉ एंड कम्प्लायंस एडवाइजरी, एनएकेएस एंड एसोसिएट्स नई दिल्ली ने स्लाइड के माध्यम से प्रतिभागियों को 4 लेबर कोड्स के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। कोड ऑन वेजेस-2019 के अंतर्गत वेजेस की एकीकृत परिभाषा, वेतन की एकीकृत परिभाषा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को व्यावहारिक तरीके से समझाया। इसके बाद इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड-2020 के अंतर्गत औद्योगिक संबंधों, कर्मचारी व श्रमिक की परिभाषा और इससे जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों पर जानकारी दी। यहां पर केजीसीसीआई, सिडकुल जोनल चेयरमैन अनूप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अंकित बंसल, रमेश कुमार मिल्ला, अश्विनी छाबड़ा, अनूप कुमार सिंह, संजीव तोमर, बीवी श्रीधर, नरेश घई, अतुल कुमार मिश्रा, ओमवीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed