{"_id":"57279dca4f1c1b51135cd3cf","slug":"shamrock-school-to-be-shut-down","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिना मान्यता चल रहे शैमरॉक स्कूल में ताले डालने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता चल रहे शैमरॉक स्कूल में ताले डालने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 03 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीईओ ने सोमवार को डीईओ को शैमरॉक स्कूल में ताले डालने के निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल बिना मान्यता चल रहा था। साथ ही अभिभावकों ने सीईओ से स्कूल प्रबंधन द्वारा नियमविरुद्ध फीस बढ़ाने और बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
बता दें कि शैमरॉक प्री स्कूल की एक ब्रांच ओमैक्स में है, जहां पर सिडकुल में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा प्री नर्सरी के बच्चों के साथ ही कक्षा एक से कक्षा तीन तक पढ़ने वाले बच्चों की फीस प्रतिमाह बढ़ाई जा रही है, जिससे अभिभावक परेशान हैं। प्रबंधन की मनमानी के विरोध में अभिभावक सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने प्री नर्सरी के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दिए जाने को गैर जरूरी बताया। कहा प्ले स्कूल में बच्चों को खेल के माध्यम से शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
इस बीच सीईओ डा. नीता तिवारी ने स्कूल की मान्यता के कागजात देखे तो पता चला कि वह बिना मान्यता संचालित किया जा रहा है। इससे गुस्साए सीईओ ने तत्काल ताले डालने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
पांच साल से चल रहा स्कूल
ओमैक्स में जिस शैमरॉक स्कूल को बंद करने के फरमान जारी हुए हैं, वह पिछले पांच साल से यहां पर चल रहा है। स्कूल बिना मान्यता के ही चलता रह, लेकिन शिक्षा महकमे को इसकी भनक तक नहीं लगी।