फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   sexual exploitation for a marriage assurance

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
sexual exploitation for a marriage assurance
काशीपुर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने एक युवती का शोषण किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि सुल्तानपुरपट्टी निवासी रोहित कुमार से उसकी पिछले दो वर्ष से जान पहचान थी। शादी का झांसा देकर रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वह एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी, लेकिन रोहित की ब्लैकमेलिंग के चलते उसे अस्पताल से नौकरी छोड़नी पड़ी। आरोपी ने कई बार उसकी फ़ोटो टिकटॉक पर अपलोड भी की। 19 नवंबर 2018 को उसने पीड़िता को बाजपुर के एक होटल में बुलाया, जहां रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट करते हुए उसका गला दबाने का प्रयास किया। किसी तरह अपनी जान बचाकर वापस घर लौटी। उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इस पर मां ने रोहित के परिजनों से शिकायत की। इसके बाद रोहित से उसका संपर्क टूट गया। इसी बीच परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। आरोप है कि अब भी रोहित उसे लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी उसके मंगेतर को धमकी देकर रिश्ता तुड़वाने का प्रयास कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed