फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Severed hand wraps

जीआरपी का सिरदर्द बनी कटे हाथ ही पहेली

Fri, 08 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Fri, 08 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन

काशीपुर। पखवाड़ेभर पहले गुजरात से आई कोयले की रैक में बरामद कटे हाथ की पहेली नहीं सुलझ सकी है। इसकी जानकारी लेने के लिए डीसीआरबी से सूचना प्रसारित की गई है। पंफ्लेट छपवाने के साथ ही जीआरपी विभिन्न स्टेशनों में संपर्क कर चुकी है। कटे हाथ का सिरा कहीं से जुड़ नहीं पा रहा है। कटे हाथ का रहस्य सुलझाना जीआरपी के लिए सिरदर्द बन गया है।

विज्ञापन

 
 आईजीएल फैक्ट्री के लिए गुजरात से कोयला आता है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर 21 जून को कोयले की रैक खड़ी थी। इसी बीच कुछ बच्चे एक रैक में चढ़े तो वहां कटा हाथ पड़ा था। सूचना मिलने पर स्टेशनकर्मियों के साथ ही जीआरपी भी मौके पर पहुंची। रैक की गहराई से छानबीन की गई तो उसमें शरीर का कोई अन्य अंग नहीं मिला।
विज्ञापन


कुछ डिब्बों में मांस, मछली, सब्जी, रोटियां रखी चार पॉलिथीन भी मिली थी। जीआरपी ने मामले की छानबीन की और कटे हाथ से संबंधित सूचना डीसीआरबी के माध्यम से अन्य जगहों को भिजवाई। जीआरपी के एसआई अनिल पंत ने बताया कि कटे हाथ के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन स्टेशनों से गाड़ी गुजरी है, वहां संपर्क किया गया है, लेकिन कहीं भी कटे हाथ के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। किसी व्यक्ति का हाथ काटकर कोयले की रैक में फेंकने का मकसद जानने के लिए कई और स्टेशनों में संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed