फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Severe fog and frost wreak havoc, potato crop in danger

Udham Singh Nagar News: भीषण कोहरा और पाले का कहर, आलू की फसल पर मंडराया संकट

Mon, 29 Dec 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Severe fog and frost wreak havoc, potato crop in danger
रुद्रपुर। जिले में बढ़ती ठंड के साथ घने कोहरे और रात के समय पड़ रहे पाले ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ठंड और नमी के इस दोहरे प्रकोप से विशेष रूप से आलू की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी आलू की फसल पर इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर पौधों की पत्तियां झुलसने लगी हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। जिले के तमाम विकास खंडों में करीब 561 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की फसल लगी है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डाॅ. पीपी गौतम का कहना है कि आलू की फसल के लिए अत्यधिक ठंड और पाला बेहद नुकसानदायक होता है। पाले के कारण पत्तियों की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिससे पौधों की भोजन बनाने की क्षमता कम हो जाती है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे पाले से बचाव के लिए खेतों में हल्की सिंचाई करें जिससे तापमान संतुलित बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed