{"_id":"6aa9a258f1ed050f0900b8b5","slug":"seva-sankalp-abhiyan-to-begin-in-rudrapur-on-the-17th-nodal-officer-appointed-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-147051-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में 17 से सेवा संकल्प अभियान, नोडल अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में 17 से सेवा संकल्प अभियान, नोडल अधिकारी नामित
Wed, 16 Sep 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। 17 सितंबर से 18 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। डीएम डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अभियान के तहत होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। इसके तहत विधानसभा क्षेत्रों में सायं दीप जलाया जाएगा। नगर आयुक्त और खंड विकास अधिकारी इसके नोडल अधिकारी होंगे। व्यक्तिगत लाभार्थियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलन के लिए सभी विभागों को नोडल बनाया गया है। नोडल अधिकारी लोगों को रात के समय दीया जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के तहत विद्यालयों, ब्लॉक और निकाय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आंगन मिलन सेवा के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, सेवा की कहानी के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी और निकाय अधिकारी नोडल होंगे। सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के नोडल डीएफओ तराई केंद्रीय होंगे।