फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seized illegal weapons factory

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 20 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sun, 20 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 बिथा अकबर गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। इस दौरान एक कारोबारी भी पकड़ा गया जबकि उसका साथी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण जब्त कर दो अवैध तमंचे और दो बंदूकें बरामद कीं। गांव में बड़े पैमाने पर चल रही हथियारों की फैक्ट्री के खुलासे से ग्रामीण हैरान हैं।


 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात प्रभारी निरीक्षक चंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर पुलिस टीम ने बिथा अकबर गांव में इरफान खां के घर पर छापेमारी की। यहां पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस टीम ने इरफान खां को हथियार बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसका साथी जहानाबाद जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी इरफान शाह टीम को चकमा देकर धान के खेत से होते हुए फरार हो गया। पुलिस ने फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाली एक ड्रिल मशीन, लोहे का शिकंजा, बसूला, हथौड़ा, दो नाल 12 बोर, दो नाल 315 बोर, तीन हैक्सो ब्लेड, तीन छेनी, आठ तमंचे बनाने की बॉडी के टुकड़े, दो बड़ी कील, एक बोर बनाने की कील, तीन चाबियां, 28 स्प्रिंग आदि जब्त कर लिया। मौके से 12 बोर के दो तमंचे, 12 बोर की एक बंदूक, एक पौनिया, 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि धरे गए कारोबारी व फरार उसके साथी के खिलाफ 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए इरफान खां को खटीमा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में सरकड़ा चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज केजी मठपाल, एसआई देवेंद्र गौरव, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, ललित कुमार, लोयन कुमार, हरीश सनवाल आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed