फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Second Phase Admission

Udham Singh Nagar News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 से 23 अगस्त तक होंगे दूसरे चरण के प्रवेश

Tue, 19 Aug 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Second Phase Admission
काशीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छात्र-छात्राओं के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग चल रही है। 21 से 23 अगस्त तक प्रवेश लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बाजपुर रोड स्थित आईटीआई में सत्र 2025-26 एवं 2025-27 में प्रवेश के लिए 27 जून से 20 जुलाई ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। संस्थान में प्रथम चरण की 7-8 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। 11 अगस्त की शाम पांच बजे तक मेरिट सूची एवं दिए गए विकल्पों के आधार पर प्रवेश किए गए। विभिन्न ट्रेडों में 480 सीटों के सापेक्ष 94 प्रवेश हो सके थे जबकि 386 सीटें रिक्त रह गई थी। जसपुर में 57 सीटों के सापेक्ष मात्र नौ प्रवेश हुए थे जबकि 48 सीटें रिक्त रह गईं। बता दें कि संस्थान में फिटर, टर्नर, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीटीएसएम, इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड संचालित हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जेपी टम्टा ने बताया कि प्रथम चरण की काउंसलिंग पूर्ण हो चुकी है। काशीपुर में 94 और जसपुर में नौ प्रवेश हुए हैं। दूसरे चरण के लिए 14-17 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल खोला गया था। काउंसलिंग की मेरिट सूची एवं ट्रेड आवंटन 20 अगस्त को होगा। 21 से 23 अगस्त तक प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed