फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Second Additional Sessions Judge dismissed the monitoring petition

Udham Singh Nagar News: द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने खारिज की निगरानी याचिका

Wed, 16 Jul 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 16 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Second Additional Sessions Judge dismissed the monitoring petition
रुद्रपुर। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा ने भाई-भाभी पर परिवादिनी की जमीन को बेचने और फर्जी मुख्त्यारनामा के आधार पर खाता खोलकर संचालित करने के आरोप की निगरानी याचिका को खारिज कर दिया। उन्होंने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है।
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम निवासी नीना शर्मा ने द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में एक जुलाई 2024 को निगरानी याचिका दाखिल की थी। उन्होंने अपर सिविल जज बाजपुर की अदालत से फौजदारी परिवाद निरस्त होने से व्यथित होकर याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा था कि उनका पैतृक स्थान वार्ड नंबर तीन रामभवन, बाजपुर में है। वह शादी के बाद दिल्ली में अपनी ससुराल में रहती हैं। उनकी पैतृक संपत्ति बाजपुर के ग्राम भौना इस्लामनगर में 1.6730 हेक्टेयर है। उनके सगे भाई ने जमीन की देखभाल करने की बात कहकर 22 दिसंबर 2018 को एक मुख्त्यारनामा करा दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्त्यारनामा को बिना पढ़े समझे, भाई के हक में हस्ताक्षर कर हवाले कर दिया। वर्ष 2019 में उनको पता चला कि भाई राजीव सूद ने उनकी जमीन को बेच दिया और जमीन बेचने की एवज में मिले रुपये देने से इनकार कर दिया। उनको गालीगलौज कर धमकी दी गई। उन्होंने मुख्त्यारनामा प्रवर्तनीय को निरस्त करा दिया था। उनको पता चला कि भाई और भाभी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी मुख्त्यारनामा पेश कर एक खाता खोल दिया और इसका संचालन दोनों की ओर से किया जाता रहा। बैंक से उनके नाम से भूमि पर लाखों रुपये का ऋण भी ले लिया और इसको उन्होंने अदा किया। उन्होंने पुलिस में तहरीर दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अदालत ने सुनवाई के बाद निगरानीकर्ता नीना शर्मा की ओर से प्रस्तुत फौजदारी निगरानी को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed