फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM statement returned with her boyfriend

एसडीएम को बयान देकर युवती प्रेमी संग लौटी

Sun, 18 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 18 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर निवासी एक युवती को शनिवार शाम रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल के बाहर से अगवा करने की कहानी से प्रेमी युगल ने खुद ही पर्दा उठा दिया। रविवार को पुलिस ने प्रेमी युगल की बरामदगी के बाद उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया तो प्रेमी युगल ने खुद की मर्जी से घर से निकलने की बात कही। प्रेमी युगल के बालिग होने के कारण एसडीएम ने दोनों को स्वतंत्र करते हुए पुलिस को उन्हें सुरक्षा देने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन



  शनिवार देर शाम पंतनगर निवासी 20 वर्षीय युवती को रुद्रपुर जिला अस्पताल के बाहर से अगवा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जब युवती की खोजबीन की तो देर शाम वह अपने घर में ही मिल गई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह क्षेत्र के झा कालोनी निवासी राजकुमार से प्रेम करती है और दोनों ने घर से निकलकर मंदिर में शादी करने की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार को भी उसके घर से पकड़ लिया। रविवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों ने अपनी मर्जी से घर से निकलकर शादी करने की बात कबूली। एसडीएम पंकज उपाध्याय के सामने दिए गए बयानों में प्रेमी युगल का कहना था कि वह लंबे समय से एक दूसरे से प्रेम करते हैं। शनिवार दोपहर घर से निकलने के बाद पहले वह रुद्रपुर स्थित पांच मंदिर पहुंचे, जहां उन्हें शादी का सामान नहीं मिला और वह टांडा रोड स्थित मां आनंदी मंदिर पहुंचे और वहां शादी करने के बाद करीब 8 बजे राजकुमार के घर पहुंच गए। यहां से युवती के परिजन उसे अपने घर ले गए। इसी दौरान ही किसी ने युवती के अगवा होने की सूचना फैला दी।
विज्ञापन


 मामले को लेकर एसडीएम पंकज उपाध्याय का कहना है कि युवती को अगवा करने की सूचना में कोई सच्चाई नहीं थी, दोनों ही अपनी मर्जी से घर से निकले थे और मंदिर में शादी करने की बात कबूल रहे हैं हालांकि दोनों शादी का कोई प्रमाण नहीं दिखा पाए। फिलहाल युवक युवती के बालिग होने के कारण पुलिस को उन्हें सुरक्षा देते हुए स्वतंत्र करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



। पंतनगर निवासी युवती को शनिवार शाम जिला अस्पताल के बाहर से अगवा करने की अफवाह एकतरफा प्रेम करने वाले युवक ने फैलाई थी। सूत्रों के अनुसार युवती के पिता का पंतनगर स्थित बेनी कालोनी में टेंट हाउस है जहां पर राजकुमार के साथ ही काम करने वाला एक अन्य युवक भी युवती से एकतरफा प्रेम करने लगा। लेकिन युवती ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जिसके चलते वह राजकुमार से चिढ़ता था। शनिवार दोपहर युवती के घर से निकलने के बाद उक्त युवक को दोनों की योजना का पता चल गया और उनके मंसूबों पर पानी फेरने और राजकुमार को फंसाने की मंशा से युवक ने युवती के अपहरण की अफवाह फैला दी।


 पंतनगर झा कालोनी निवासी राजकुमार को चार वर्ष पहले युवती से प्रेम हुआ था। लेकिन इस दौरान दोनों नाबालिग थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रेम संबंधों का पता चलने पर युवती के पिता ने राजकुमार को काम से हटा दिया था। इसके बाद वह पंतनगर के फसल अनुसंधान केंद्र में बतौर ठेका श्रमिक काम करने लगा लेकिन दोनों के बीच प्रेम बना रहा। बताया जा रहा है कि इस समय युवती की उम्र 21 और राजकुमार की उम्र 19 वर्ष है। बालिग होने का इंतजार खत्म होते ही दोनों ने शादी की योजना बनाई।



 पंतनगर निवासी युवती का राजकुमार से दिल लगाना उसके परिजनों का दिल तोड़ने की वजह बन गया। रविवार को जब एसडीएम कोर्ट में युवती के बयान लिए जा रहे थे तो युवती ने अपने मासूम छोटे भाई से मिलने की इच्छा जताई। लेकिन युवती के परिजनों ने भाई को भी उससे मिलने नहीं दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed