फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Screening on the possibility of corona symptoms in a three-year-old child

तीन साल के बच्चे में कोरोना लक्षण की संभावना पर स्क्रीनिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Screening on the possibility of corona symptoms in a three-year-old child
- फोटो : AMAR UJALA
सितारगंज। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के एक कर्मी के तीन साल का बच्चा पिछले दो दिन से एसएसबी के अस्पताल में आइसुलेट था। बच्चे में कोरोना के लक्षण की संभावना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे की स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बच्चे में कोरोना के लक्षण नहीं मिले और डॉक्टर ने सामान्य वायरल बुखार व खांसी होने की पुष्टि की है।   स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को एसएसबी के डॉक्टर द्वारा तीन साल के बच्चे में कोरोना के लक्षण की संभावना जताने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसीएमओ डॉ. ऊषा जंगपांगी ने तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या को एसएसबी कैंप के अस्पताल में भर्ती बच्चे की कोरोना जांच के आदेश दिए। चिकित्साधीक्षक डॉ. आर्या ने चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम को सिडकुल स्थित एसएसबी मुख्यालय के अस्पताल भेजा। यहां टीम ने अस्पताल मेें आइसोलेट एक कर्मचारी के तीन वर्षीय बेटे की कोरोना स्क्रीनिंग की।   स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉ. सिंह ने बच्चे में सामान्य वायरल बुखार व खांसी होने की पुष्टि की। इससे एसएसबी कैंपस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।चिकित्साधीक्षक डॉ. आर्या ने बताया कि बच्चे में कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण नहीं पाए गए। जिसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
इनसेट शुक्रवार को 26 लोगों को किया होम क्वारंटाइन सितारगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को आगरा से घरों को लौटे नानकमत्ता क्षेत्र के १७ लोगों के दल और मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद व अन्य शहरों से घर लौटे करीब नौ लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग की। सभी जांच में स्वस्थ्य मिले। टीम ने सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया और १४ दिन तक घर के भीतर ही रहने की सलाह दी। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed