फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Schools Should not ready for kids

तो क्या असुविधाओं और खतरे की जद में पढ़ेंगे बच्चे ?

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Schools Should not ready for kids
रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज परिसर में बना गड्ढा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बीच चालू नए सत्र में दो अगस्त से माध्यमिक स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने जा रही है। लेकिन शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन के निजी स्तर पर कक्षाएं शुरू करने की पूर्व तैयारियां अभी अधूरी पड़ी हैं। कई इंटर कॉलेज, हाईस्कूल व जूनियर हाईस्कूलों के परिसर में झाड़ियां तक उग आई हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में वर्तमान में 57 इंटर कॉलेज, 67 हाईस्कूल व 200 जूनियर हाईस्कूल हैं। मार्च के आखिर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद इन स्कूलों में ऑफलाइन शिक्षण कार्य बंद है। अब प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार दो अगस्त से छह से 12वीं तक बच्चों की कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होगी लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक तैयारियां पूरी नहीं हो सकीं हैं। अभी तक स्कूलों में सैनिटाइजर, मास्क, थर्मल स्कैनर आदि उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। हालांकि सीईओ स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने का दावा कर रहे हैं। ऑफलाइन शिक्षण कार्य बंद होने के कारण एएन झा इंटर कॉलेज की साइंस लैब परिसर और फौजी मटकोटा इंटर कॉलेज के मैदान में घास उग गई है। एएन झा इंटर कॉलेज परिसर में विशाल गड्ढा होने से छात्रों के चोटिल होने की आशंका है। साथ ही इंटर कॉलेज की कुछ दीवारों में दरार भी पड़ चुकी है। कॉलेज का शौचालय खस्ताहाल हैं। इस संबंध में एएन झा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शर्मा कहते हैं कि कॉलेज में शौचालय निर्माण के लिए सीईओ से समग्र शिक्षा माध्यमिक के माध्यम से बजट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उन्होंने दावा किया कि कॉलेज पढ़ाई के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों समेत कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा।

रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज का खस्ताहाल पड़ा शौचालय।

रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज का खस्ताहाल पड़ा शौचालय।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed