फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   School will be closed soon

Udham Singh Nagar News: कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने की तैयारी

Sun, 08 Jun 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
School will be closed soon
आठ उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में मर्ज किए जाएंगे 47 स्कूल
विज्ञापन


रुद्रपुर। अब पांच किलोमीटर की परिधि में उत्कृष्ट विद्यालय (सेंटर फॉर एक्सीलेंस) बनाए जाएंगे। इसमें क्षेत्र में कम संख्या वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज कर दिया जाएगा। कम संख्या वाले विद्यालयों के बच्चे उत्कृष्ट विद्यालयों में पढ़ेंगे और शिक्षक इस विद्यालय या अन्य विद्यालयों में तैनात किए जाएंगे। इस वर्ष आठ उत्कृष्ट विद्यालय के संचालन की तैयारी है। जिसमें कुल 47 विद्यालय समाहित होंगे।
ऊधमसिंह नगर में उत्कृष्ट विद्यालय के लिए 23 विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें शैक्षिक सत्र 2025-26 से आठ विद्यालयों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन आठ विद्यालयों के पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले 47 विद्यालयों के बच्चों का इसमें एडमिशन कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के अन्य पढ़ने के इच्छुक बच्चे भी अपना प्रवेश करा सकते हैं। इन विद्यालयों में कक्षा कक्ष निर्माण, शुद्ध पेयजल के इंतजाम, चहारदीवारी, शौचालय का निर्माण, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय की स्थापना, खेल मैदान, बाल वाटिका आदि का निर्माण किया जाना है। हालांकि, अभी तक उत्कृष्ट विद्यालय की मद में शासन की तरफ से कोई धनराशि जारी नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन


बच्चों के लिए लगाई जा सकती हैं बसें

उत्कृष्ट विद्यालयों में दूर से पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को वाहन की सुविधा प्रदान की जाएगी। विद्यालय में आवागमन के लिए बसें लगाई जा सकती हैं। अगर बसें नहीं लगेंगी और बच्चा स्वयं किसी साधन से पढ़ने आता है तो उसे प्रतिदिन 100 रुपये की दर से शिक्षण दिवस के हिसाब से बच्चे के खाते में ट्रांसपोर्टिंग धनराशि भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट-वर्तमान शिक्षा सत्र के जुलाई महीने से उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन की तैयारी है। सभी उप शिक्षा अधिकारी, संबंधित प्रधानाचार्य और अध्यापकों को निर्देश दे दिए गए हैं। परिवहन विभाग के साथ आवागमन की सुविधा का प्लान तैयार किया जा रहा है।- हरेंद्र कुमार मिश्र, डीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed