{"_id":"5dc466538ebc3e5b0d457af7","slug":"scholarship-scam-case-filed-against-nine-others-sitarganj-news-hld3631769199","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: नौ अन्य लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: नौ अन्य लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
सितारगंज। लाखों के छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में मुरादाबाद पॉलिटेक्निक कालेज से जुड़े क्षेत्र के नौ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल संजय सिंह गर्ब्याल ने बताया कि बीते पांच नवंबर को एसआईटी निरीक्षक एनएन पंत की तहरीर पर मुरादाबाद पॉलिटेक्निक के स्वामी, प्रबंधक, अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
एसआईटी पंत ने बृहस्पतिवार को फिर मामले की जांच के बाद क्षेत्र के नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें बताया कि खटीमा के कंजाबाग निवासी अनुज कुमार, अंकित सिंह, प्रिंस राणा, सितारगंज के दिलीप कुमार, रूप बसंत राणा, मझोला गांव निवासी संजय सिंह और एक अन्य के भी इस घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस पर उक्त सभी के खिलाफ बृहस्पतिवार को धारा 409, 420, 467 और 468 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो