{"_id":"61c22ca9659aaa04f0273a4d","slug":"sbs-pg-college-became-champion-rudrapur-news-hld4483895168","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 स्वर्ण पदक हासिल कर सरदार भगत सिंह कॉलेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 स्वर्ण पदक हासिल कर सरदार भगत सिंह कॉलेज बना चैंपियन
रुद्रपुर डिग्री कालेज में विजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथि।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
कुमाऊं विश्वविद्यालय की 46वीं अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज रुद्रपुर ने 10 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर प्रथम स्थान पाया, जबकि दूसरे स्थान पर रहे पिथौरागढ़ महाविद्यालय ने तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। तीसरे स्थान पर रहे हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज ने एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज परिसर में मंगलवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर केके पांडे रहे। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी जनवरी प्रथम सप्ताह में कर्नाटक स्थित मैंगलोर विवि में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 23 दिसंबर से कुमाऊं विवि की महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। वहां डॉ. शशिबाला वर्मा, प्रो. डीडी जोशी, लक्ष्मण टाकुली, सुरेश पांडे, रमेश खर्कवाल, गौरव जोशी, धर्मेंद्र नेगी, सरफराज अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।