फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sachin Rana dies due to lightning in Sitarganj udham singh nagar

दर्दनाक: मां और बेटे के जीवन में बिजली ने किया अंधेरा, पत्नी बेसुध...चार साल का बेटा पापा-पापा कह रहा

Thu, 27 Jun 2024 12:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Jun 2024 12:21 PM IST
सार

सितारगंज में बुधवार सुबह सचित की मौत की खबर मिलते ही पत्नी मधु राणा बदहवास हो गई। वह कई बार बेसुध होकर गिरी, फिर उठी और फिर नाम पुकारते हुए वापस गिरी। आसमान से गिरी बिजली ने उनकी जिंदगी में अंधेरा कर दिया।

 

विज्ञापन
Sachin Rana dies due to lightning in Sitarganj udham singh nagar
मां और बेटे के जीवन में बिजली ने किया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सितारगंज में परिवार के भरण पोषण के लिए दो वक्त का अनाज जुटाने के जद्दोजहद में लगे सचिन पर गिरी बिजली ने उसके अपनों के जीवन में अंधेरा कर दिया। बुधवार सुबह सचित की मौत की खबर मिलते ही पत्नी मधु राणा बदहवास हो गई। वह कई बार बेसुध होकर गिरी, फिर उठी और फिर नाम पुकारते हुए वापस गिरी। आसमान से गिरी बिजली ने उनकी जिंदगी में अंधेरा कर दिया।

परिजनों ने बताया कि सचिन और मधु ने छह वर्ष पहले परिजनों की सहमति से प्रेम विवाह किया था। दोनों का चार वर्षीय बेटा अंश है, जिसने इसी वर्ष से स्कूल जाना शुरू किया है। सचिन की एक बीघा जमीन है। ट्यूबवेल ना होने के कारण वह धान रोपाई के लिए बरसात पर निर्भर था। बुधवार सुबह जब बारिश शुरू हुई तो वह खेत में मेड़ बांधने के लिए चला गया। मेड़ बांधकर जब वह खेत से घर लौट रहा था तब उस पर बिजली गिर गई। पति की मौत से मधु तो बेसुध है ही, अपने सिर से पिता का साया उठने पर अंश के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह बार-बार पापा-पापा कह रहा है। उसका करुण क्रंदन देख गांव वालों की आंखें भी नम हो गईं। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Leopard Attack: सात साल के शिवा को खा गया तेंदुआ, रात को दादी के सामने उठा ले गया आदमखोर; इस हालत में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक सांत्वना देने को लगा ग्रामीणों का ताता
सचिन राणा की असमय हुई मृत्यु से परिजन सहित गांव में शोक व्याप्त हो गया। गांव के तमाम लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर अपनी शोक सांत्वना प्रकट की। विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा सहित तमाम नेताओं ने उनके घर पर पहुंचकर परिजनों का हाल जाना और हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। 

चाचा विनेश राणा बाल बाल बचे
चश्मदीद दिनेश राणा ने बताया कि बिजली गिरने से सचिन राणा की मौके पर भी मौत हो गई थी। उनके हाथ और पैर में भी बिजली के झटके लगे, जिसमें वह बाल बाल बच गए। हृदयविदारक घटना देख दिनेश सहम गया, उसके पैर कांपने लगे। कुछ समय बाद खुद को संभाला तो सचिन को जमीन पर गिरा देखा। वह उसके पास गए और बामुश्किल उसे खींचते हुए सड़क तक लेकर आए। बाद में गांव वालों को आवाज देकर बुलाया और उनकी मदद से अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed