फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rural women came out in protest against the demolished construction in Kheldia

खेलडिया में ढहाए गए निर्माण के विरोध में उतरी ग्रामीण महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rural women came out in protest against the demolished construction in Kheldia
खटीमा। ग्राम खेलडिया में बीते रोज ढहाए गए निर्माण के विरोध में बुधवार को गांव की महिलाएं तहसील पहुंचीं और एसडीएम का घेराव किया। महिलाओं ने पीड़ित पुष्पा देवी के आवास को गलत तरीके से ढहाने का आरोप लगाया। कहा कि वर्ग चार की भूमि के नाम पर उसके साथ अन्याय हुआ है जबकि पूरा गांव वर्ग चार की जमीन पर बसा है। उन्होंने एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान महिलाओं की एसडीएम से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

पीड़ित पुष्पा देवी के साथ तहसील पहुंचीं महिलाओं ने एसडीएम से कहा कि जो निर्माण प्रशासन की ओर से ध्वस्त किया गया है उसमें वह पचास साल से काबिज है। दस साल से उसमें नींव पड़ी थी। पीड़ित पुष्पा ने एसडीएम बिष्ट को बताया कि उसका पड़ोसी से खेत की मेड़ को लेकर दो वर्षों से विवाद चल रहा है। इस विवाद को ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर निपटा लिया गया लेकिन स्वयं को खनन अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने पंचायत की ओर से लगाए गए खंभे ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन

बाद में एसडीएम बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को छत का सहारा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर अनामिका, सरिता, ज्योति, सीमा, रीता, उर्मिला, इंद्रावती, रामा, फूला देवी, कमलावती, मुनिया, अनीता, प्रभावती, इशरावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलडिया में वर्ग चार की भूमि पर हो रहे पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। आक्रोशित महिलाएं अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग कर रही थीं लेकिन पूर्व में हुए अवैध कब्जे पर बेदखली की कार्रवाई चल रही है। इस मामले में महिलाएं अभद्रता पर उतर आई। इस पर उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में महिलाएं ज्ञापन सौंप गईं।
- रविंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed