{"_id":"6a89f4ae6da3bb3a6209b4c4","slug":"rural-schools-in-udham-singh-nagar-lag-behind-in-creating-apaar-ids-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-146052-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अपार आईडी बनाने में ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण स्कूल पिछड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अपार आईडी बनाने में ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण स्कूल पिछड़े
Sun, 23 Aug 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया में ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल शहरों की तुलना में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। खासतौर पर गदरपुर, जसपुर और खटीमा क्षेत्र के विद्यालयों में छात्रों की अपार आईडी बनाने की रफ्तार विभाग के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।
विकासखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जसपुर में सबसे कम 60.87 फीसदी छात्रों की अपार आईडी बन सकी है। गदरपुर में 64.25 और खटीमा में 73.52 फीसदी प्रगति हुई है। खटीमा जिले में सबसे बेहतर स्थिति वाले विकासखंडों में है लेकिन यहां भी 11,991 छात्र अभी अपार आईडी से वंचित हैं। गदरपुर में 16,635 और जसपुर में 18,352 छात्रों की आईडी नहीं बन पाई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों की ओर से प्रक्रिया पूरी करने में रुचि नहीं दिखाने की बात भी सामने आ रही है। कहीं सहमति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है तो कहीं दस्तावेज और तकनीकी दिक्कतें आईडी बनाने की राह में बाधा बन रही हैं। इसके चलते विद्यालयों को बार-बार निर्देश देने के बावजूद लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अपार आईडी प्रत्येक छात्र के लिए महत्वपूर्ण है और स्कूलों को इसे महज औपचारिकता न मानकर प्राथमिकता से पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों की प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।