फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur Won The Match

रूदपुर का क्रिकेट ट्राफी पर कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur Won The Match
शक्तिफार्म में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अतिथि। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। बैकुंठपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रूदपुर ने मेजबान बैकुंठपुर को शिकस्त देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। रूदपुर के मुकेश को मैन ऑफ द मैच और बैकुंठपुर के प्रभात को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान बैकुंठपुर ने निर्धारित 16 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवाकर 128 रन बनाए। जवाब में रूदपुर की टीम ने 15 ओवरों में महज पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। मैच में भोलानाथ राय और सरोजित मजूमदार अंपायर, रामचंद्र राय कमेंट्रेटर रहे। वहां सुनील हालदार, बिरेंची बाईंन, प्रकाश हालदर, गोविंद तालुकदार, राणा सरदार, आनंद राय, हरेकृष्ण बैरागी, समीर सरकार, दीपांकर सरदार, रविन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अलीनगर और बैकुंठपुर के मध्य होगी खिताबी भिड़ंत
शक्तिफार्म। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विधानसभा सितारगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में बैकुंठपुर ने शक्तिफार्म इलेवन और अलीनगर ने कैलाशपुर को परास्त किया। दोनों विजेता टीमों के मध्य खिताबी भिड़ंत 23 जनवरी को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बैकुंठपुर ने बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए। गौरव बिष्ट ने चार विकेट हासिल किए। जवाब में शक्तिफार्म इलेवन की टीम महज 80 रन ही बना सकी। मैन आफ द मैच संजीत ने 22 रन बनाने के साथ तीन विकेट लिए। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैलाशपुर ने सभी विकेट खोकर 53 रन बनाए। जवाब में अलीनगर ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच वसीम खान ने 41 रनों का योगदान किया। मैच में राकेश बिष्ट और विश्वजीत अंपायर, जयंत मंडल, राजकुमार डालमिया और अमित विश्वास कमेंट्रेटर, अंकित दास और नरेश राय स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed