{"_id":"6aa9a42c66a12dfd0001548b","slug":"rudrapur-stadium-defeated-manpur-ojha-by-two-goals-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-115765-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर स्टेडियम ने मानपुर ओझा को दो गोल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर स्टेडियम ने मानपुर ओझा को दो गोल से हराया
Wed, 16 Sep 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म फुटबाल मैच में गेंद पर कब्जा जमाने के लिए जोर अजमाइश करते खिलाड़ी। संवाद
शक्तिफार्म। टैगोर नगर में आयोजित टैगोर ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में रुद्रपुर स्टेडियम की टीम ने मानपुर ओझा को 2-0 से हराया। दोनों गोल नाइजीरिया मूल के इलू ने किए। उन्हें प्लेयर आफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गई।
मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी करण जंग, पूर्व जिपं सदस्य उत्तम आचार्य, मुकेश मिस्त्री और सुब्रत विश्वास ने मैच का शुभारंभ किया। खेल के 25वें मिनट में मानपुर ओझा के खिलाड़ी की गलती पर 40 गज की दूरी से मिले फ्री किक पर इलू ने गेंद को गोलपोस्ट में डालकर रुद्रपुर को एक गोल की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी डी के सामने हुए फाउल के बाद मिले फ्री किक को इलू ने गोल में तब्दील कर रुद्रपुर को अजेय बढ़त दिलाई। मानपुर ओझा के कुंदन, कुश और दीपेश ने विपक्षी टीम के खिलाफ गोल करने का प्रयास किया लेकिन रक्षा पंक्ति और गोलकीपर मानव ने बेहतरीन बचाव कर गोल नहीं होने दिया। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, अमित वैद्य और राहुल सहायक रेफरी, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार और सुनील सरकार कमेट्रेटर, सुजीत विश्वास और दीपेन सेन स्कोरर, उत्तम मल्लिक और नारायण विश्वास गोल जज रहे।