{"_id":"579d00e74f1c1ba61521f0d9","slug":"rudrapur-police-caught-battery-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्जीय बैट्री चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ लाख रुपये चोरी के 12 बैटरियां बरामद किए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्जीय बैट्री चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ लाख रुपये चोरी के 12 बैटरियां बरामद किए हैं। यह सभी मोबाइल टॉवरों की बैटरियां हैं। आरोपी एक वाहन में सवार होकर बैटरियों को यूपी के रामपुर ले जा रहे थे। बरामद बैटरियां शहर के एक मोबाइल टावर से चोरी हुए थे।
कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि शुक्रवार की शाम को चौकी आदर्श कालोनी प्रभारी विनोद कुमार फर्त्याल, एसआई कमलेश भट्ट, एएसआई प्रभाकर उपाध्याय सहित कांस्टेबल जगदीश, नरेंद्र पाठक, दिनेश ध्यानी आदि पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान रुद्रपुर की ओर से एक क्वालिस जिसका नंबर एचआर 36 डी 5796 रामपुर की तरफ जा रही थी। पुलिस ने चालक को वाहन रोकने का संकेत दिया। मगर चालक ने वाहन नहीं रोका। पुलिस ने वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन में चार युवक सवार थे। वाहन की तलाशी लेने के दौरान उसमें 12 बैटरियां बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक वाहन में सवार युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने वाहन में रखे बैटरियां शांति विहार में स्थित मोबाइल टावर से चेारी करना कबूल किया।
विज्ञापन
कोतवाल पाठक ने बताया कि चारों आरोपी बैटरियों को बेचने के लिए रामपुर जा रहे थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए चोरों ने अपना नाम पता आदर्श कालोनी निवासी विकास कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार, जिला शाहजहांपुर के तिलहर निवासी खुशनूर खां पुत्र गफूर खां, जिला बरेली के इज्जत नगर के परतापुर निवासी सानू खां पुत्र साबिर खां और थाना सुभाष नगर बरेली निवासी प्रवेश यादव पुत्र झुनखुश बताया। पकड़े गए आरोपियों ने काशीपुर, हल्द्वानी, बरेली, बिलासपुर और बदांयू से भी बैट्री चोरी करने की बात कबूल की है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का उत्तराखंड के अलावा यूपी के सीमावर्ती जिलों में भी अपना बड़ा नेटवर्क है। यह गिरोह मोबाइल टावरों के ही बैट्रों को चुराते हैं। क्योंकि इसकी कीमत ज्यादा होती है और रात में कई बार मोबाइल टावरों पर कर्मचारी तैनात नहीं होने से यह वारदात को आसानी से अंजाम देेते हैं। खास बात यह है कि आरोपी बैट्रों को रामपुर में ही ठिकाने लगाते हैं।
रुद्रपुर। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि यह गिरोह काफी शातिर किस्म का है। चोरी की बड़ी वारदातों में भी इनका हाथ होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर यूपी के जिलों में भी कई मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल यूपी के रामपुर पुलिस को आरोपियों का पूरा ब्यौरा भेजा जा रहा है। वहां से भी आरोपियों के पूरे गैंग की जानकारी मिलने की उम्मीद है।