{"_id":"6a70e586242c78acd50133ae","slug":"rudrapur-players-eye-medals-in-national-vovinam-championship-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-145227-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में पदक पर रुद्रपुर के खिलाड़ियों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में पदक पर रुद्रपुर के खिलाड़ियों की नजर
Tue, 04 Aug 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में मार्शल आर्ट्स की तैयारी में जुटे खिलाड़ी। स्रोत- एसोसिएशन
रुद्रपुर। जम्मू-कश्मीर में तीन से छह सितंबर तक होने वाली 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप के लिए रुद्रपुर के खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं। दुर्गा मंदिर धर्मशाला में खिलाड़ी रोजाना करीब छह घंटे गहन प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।
वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में संस्था के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जम्मू में होने वाली चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों के 1500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक-बालिका खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे।
उन्होंने बताया कि वोविनाम वियतनाम की मार्शल आर्ट विधा है जिसे ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) से मान्यता प्राप्त है। भारत में यह खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसकी विशेषता है कि बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कराटे और एमएमए जैसे खेलों से जुड़े खिलाड़ी भी इसे आसानी से अपना सकते हैं।