{"_id":"697231b7b0c6d370430cb534","slug":"rudrapur-dinesh-murder-case-solved-given-alcohol-before-being-killed-by-strangulation-with-muffler-for-bike-lo-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: दिनेश हत्याकांड का खुलासा, बाइक लूटने के लिए पहले शराब पिलाई फिर मफलर से गला घोंटकर कर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: दिनेश हत्याकांड का खुलासा, बाइक लूटने के लिए पहले शराब पिलाई फिर मफलर से गला घोंटकर कर की थी हत्या
Thu, 22 Jan 2026 07:51 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:51 PM IST
सार
11 जनवरी को किच्छा थाना क्षेत्र अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त बरेली के मेथी नवदिया निवासी दिनेश कुमार पुत्र रूपलाल के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
एसएसपी मणिकांत मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने किच्छा में 11 दिन पहले हुए दिनेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी उत्तरप्रदेश के भोजीपुरा से युवक के साथ आए थे। रास्ते में उसे खूब शराब पिलाई। इसके बाद बाइक लूटने के लिए मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 11 जनवरी को किच्छा थाना क्षेत्र अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त बरेली के मेथी नवदिया निवासी दिनेश कुमार पुत्र रूपलाल के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि नौ जनवरी को दिनेश अपनी बहन को भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए गया था। जहां से वह वापस बाइक से रुद्रपुर के लिए निकला। भोजीपुरा में शराब की दुकान पर उसकी मुलाकात ग्राम रसूलपुर, शीशगढ़ बरेली निवासी विजय पाल व ग्राम सिरसा, मिलक, रामपुर निवासी दीपक मौर्या से हुई। दिनेश से दोनों ने दोस्ती का ढोंग किया और भोजीपुरा से किच्छा तक साथ चलने के लिए मनाया।
विज्ञापन
Kichha: किच्छा में बदमाशों ने असलहों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन
रास्ते में विजय व दीपक के मन में दिनेश की नई बाइक का लालच आ गया और उसे लूटने की योजना बना ली। इसी के चलते दोनों ने दिनेश को किच्छा क्षेत्र में खूब शराब पिलाई। विवाद किया और फिर मफलर के गला घोंटकर उसे मार दिया। हत्यारोपी उसका शव सुनसान जगह पर फेंककर भाग गए थे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की। जिसके बाद मृतक के भाई वीरेंद्र गंगवार ने अज्ञात पर हत्या की धारा में प्राथमिकी कराई। बृहस्पतिवार को किच्छा पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लूटी गई बाइक, हेलमेट व मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है। घटना में इस्तेमाल मफलर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
लूटी गई बाइक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हल्द्वानी में बेची
हत्या के बाद हत्यारोपी दिनेश की बाइक, मोबाइल व हेलमेट ले गए। बाइक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेच दी। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उनके स्कैच बनाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।