{"_id":"64ab0182c2f79d35dc04a074","slug":"route-diversion-for-kavar-yatra-kashipur-news-c-235-1-shld1014-945-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कांवड़ यात्रियों के चलते जसपुर में रूट किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कांवड़ यात्रियों के चलते जसपुर में रूट किया डायवर्ट
Mon, 10 Jul 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने भूतपुरी रोड से अफजलगढ़ रोड को ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। नगर के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि नगर के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। धर्मपुर और नादेही पुलिस चौकी पर पिकेट लगाकर वाहनों को अफजलगढ़ रोड की ओर को डायवर्ट कर दिया गया है। ठाकुरद्वारा से धामपुर जाने वाले वाहनों को डॉ. एमपी सिंह नर्सिंग होम के सामने से अफजलगढ़ रोड को डायवर्ट किया गया है। कांवड़ियों की सुविधा के लिए प्रदेश की सीमा से बड़ी नहर तक पुलिस की गश्त तेज कर दी है। कांवड़ यात्रियों को नगर के बीच से गांधी पार्क कोतवाली रोड को निकाला जा रहा है। इस रोड पर सभी वाहनों का आना-जाना बंद कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन