फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways employees' Holi was dull as they did not receive their January salary.

Udham Singh Nagar News: रोडवेज कर्मियों की होली फीकी, नहीं मिला जनवरी का वेतन

Tue, 03 Mar 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees' Holi was dull as they did not receive their January salary.
रुद्रपुर। कार्मिकों को किसी तरह की आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए होली, दिवाली पर अग्रिम वेतन दिया जाता है लेकिन खस्ता आर्थिक हालातों के चलते रोडवेज कर्मियों को फरवरी का वेतन तो छोड़िये जनवरी का वेतन भी नहीं मिल पाया है। अवशेष वेतन न मिलने से रोडवेज कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि दिसंबर का वेतन फरवरी के अंत में दिया गया। जनवरी के अवशेष वेतन और फरवरी के वेतन का भुगतान होली से पहले होने की उम्मीद थी लेकिन निगम प्रबंधन ने वेतन का भुगतान नहीं किया। वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। उधारी से काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (ट्रैफिक) के शाखाध्यक्ष भगवान दास ने जनवरी के वेतन का भुगतान मार्च के पहले सप्ताह में भी न होने को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की देनदारी बढ़ रही है। कम से कम त्योहार पर तो समय पर वेतन दिया ही जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed