{"_id":"6001e8388ebc3e32f33c9a04","slug":"road-of-fazalpur-mehraula-not-built-for-10-years-rudrapur-news-hld4113171163","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल से नहीं बनी फाजलपुर महरौला की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल से नहीं बनी फाजलपुर महरौला की सड़क
विज्ञापन
लक्ष्मण कोली।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। फाजलपुर महरौला में 10 साल से सड़क नहीं बनने से 550 परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क ही हालत जर्जर हो चुकी है। रम्पुरा वार्ड 24 से लिंक होकर प्रीत विहार से नेशनल हाईवे से जुड़ने वाले रास्ते में वृद्ध आश्रम भी पड़ता है। स्थानीय लोगों के प्रशासन और शासन में शिकायत करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है।
इस मामले में अधिवक्ता विवेक जायसवाल ने अक्तूबर में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी की थी लेकिन दो माह गुजरने के बाद भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका है। इधर, मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि मेयर बनने के बाद सड़क उन्होंने ही पास करवाई है। सड़क का प्रस्ताव बनकर तैयार हो रहा है। प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
10 वर्षों से सड़क की हालत बेहद खराब है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे कई बार क्षतिग्रस्त सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बरसात के समय खेत और सड़क में अंतर ही नहीं पता चलता है। बारिश में प्रीत विहार कॉलोनी तलैया बन जाती है। - चरन सिंह।
विज्ञापन
सड़क खराब होने के चलते लोग उसमें कूड़ा डाल रहे हैं, जिससे वहां से गुजरने पर दुर्गंध आती है। लंबे समय से सड़क जर्जर पड़ी है। स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - भजन लाल।
जर्जर सड़क का कई बार सर्वे हो चुका है लेकिन सड़क कभी नहीं बन पाई। अधिकारी खानापूरी कर सिर्फ आश्वासन देते हैं। अधिकारी राहगीरों को होने वाली परेशानी नहीं समझते हैं। - भारत भूषण।
सड़क नहीं बनने से बरसात के समय बेहद दिक्कत होती है। सड़क पर घुटने तक पानी भर जाता है। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग से लिंक है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। - लक्ष्मण कोली।
फोटो- 15आरडीपी11पी- रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला की खस्ताहाल सड़क।
12पी- रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला में सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा।
13पी- चरन सिंह।
14पी- भजन लाल।
15पी- भारत भूषण।
16पी- लक्ष्मण सिंह।

भारत भूषण।- फोटो : RUDRAPUR

भजन लाल।- फोटो : RUDRAPUR

चरन सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला की सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला की खस्ताहाल सड़क।- फोटो : RUDRAPUR