फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road constructions will be done before fair.

मेले से पहले हो जाएगी अटरिया मंदिर सड़क की मरम्मत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Road constructions will be done before fair.
रुद्रपुर अटरिया मंदिर परिसर में मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम और सीओ। - फोटो : RUDRAPUR
शहर के प्राचीन अटरिया मंदिर में 20 अप्रैल से लगने वाले मेले के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जगतपुरा स्थित अटरिया मंदिर की जर्जर सड़क की मरम्मत की जा रही है। शनिवार को अटरिया मंदिर में एसडीएम विशाल मिश्रा और सीओ अमित कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए इस बार अटरिया मंदिर समिति को करीब 100 या 150 दुकानें लगाने की ही अनुमति मिल सकती है। सामान्य वर्षों में अटरिया मेले में करीब 500 दुकानें लगाई जाती रही हैं। दुकानें लगाने के लिए व्यवसायी रामपुर, मुरादाबाद समेत अन्य राज्यों से रुद्रपुर पहुंचते हैं। वहीं, मेले में बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से लोग प्राचीन मंदिर में बच्चों का मुंडन कराने पहुंचते हैं लेकिन दोबारा तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मेले में कम ही लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम विशाल मिश्रा और सीओ अमित कुमार ने शनिवार को व्यवस्थाओं के साथ ही सड़क निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश दिए। इधर, लोनिवि के सहायक इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अटरिया मेले के लिए सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed