{"_id":"5fa59e9d8ebc3e5be028cf38","slug":"rm-checks-records-of-diesel-supply-at-rudrapur-depot-rudrapur-news-hld4032658136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएम ने रुद्रपुर डिपो में डीजल आपूर्ति के अभिलेख जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएम ने रुद्रपुर डिपो में डीजल आपूर्ति के अभिलेख जांचे
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज डिपो का निरीक्षण करते आरएम यशपाल सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तराखंड रोडवेज के नैनीताल परिक्षेत्र के सात डिपो की समीक्षा में डीजल की मात्रा कम मिलने पर शुक्रवार को मंडलीय प्रबंधक संचालन यशपाल सिंह ने रुद्रपुर डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने डिपो में डीजल आपूर्ति से संबंधित अभिलेखों की जांच की। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारियां प्राप्त कीं।
नैनीताल परिक्षेत्र के सात डिपो की इस बार वार्षिक समीक्षा में 37,317 लीटर डीजल का अंतर पाया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें नैनीताल परिक्षेत्र के काठगोदाम, हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, रानीखेत, अल्मोड़ा और काशीपुर डिपो शामिल हैं।
शुक्रवार दोपहर मंडलीय प्रबंधक यशपाल सिंह ने रुद्रपुर डिपो का निरीक्षण कर डीजल आपूर्ति से संबंधित अभिलेख जांचे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से इस संबंध में अन्य जानकारियां भी प्राप्त कीं। मंडलीय प्रबंधक ने बताया कि रुद्रपुर डिपो में डीजल की आपूर्ति एवं वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में बसों के संचालन को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इधर, कर्मचारियों ने कर्मचारियों ने आरएम को वेतन न मिलने की समस्या से अवगत कराया। आरएम ने सोमवार तक वेतन मिलने का आश्वासन दिया। वहां एआरएम राकेश कुमार, मंडलीय कार्यालय काठगोदाम के लेखाकार महेंद्र कुमार आदि थे।
टनकपुर डिपो के एआरएम बने केएस राणा
रुद्रपुर। मंडलीय प्रबंधक यशपाल सिंह ने बताया कि टनकपुर परिक्षेत्र स्थित टनकपुर डिपो के एआरएम की जिम्मेदारी केएस राणा को सौंपी गई है। स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए टनकपुर डिपो के एआरएम का पदभार संभाल रहे श्रीराम कौशल को रुद्रपुर डिपो में संबद्ध किया गया है।