फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rizwan missing for four days was found dead in Kalyani river Rudrapur

UK: चार दिन लापता रिजवान का शव कल्याणी नदी में मिला, सिर पर चोट के निशान, परिजन बोले- बेटे की हत्या हुई

Sat, 25 Jul 2026 12:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Sat, 25 Jul 2026 12:12 PM IST
सार

21 जुलाई से लापता 13 वर्षीय किशोर का शव शनिवार सुबह कल्याणी नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने सिर पर चोट के निशान का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Rizwan missing for four days was found dead in Kalyani river Rudrapur
रिजवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिन से लापता 13 वर्षीय किशोर का शव शनिवार सुबह कल्याणी नदी में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने किशोर के सिर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन


खेड़ा वार्ड-17 निवासी रियासत अली का 13 वर्षीय पुत्र रिजवान 21 जुलाई से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह झील के पास कल्याणी नदी में मछली पकड़ने गए लोगों ने नदी में एक किशोर का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। रम्पुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त रिजवान के रूप में कराई। सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सीओ विभव सैनी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed