{"_id":"6432f637b446e11c6f0a6f67","slug":"riletive-beaten-in-rudrapur-rudrapur-news-c-8-1-107720-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शादी से नाखुश ससुरालियों ने किया दामाद का अपहरण, फिर अधमरा कर सड़क पर फेंक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शादी से नाखुश ससुरालियों ने किया दामाद का अपहरण, फिर अधमरा कर सड़क पर फेंक दिया
Mon, 10 Apr 2023 10:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:48 AM IST
सार
शनिवार को रिजवान अपनी पत्नी इल्मा को लेकर रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित एक होटल में खाना खाने गया। वहां से निकलते ही इल्मा के चाचा शाकिर, ताऊ का लड़का रेहान और बुआ के लड़के महबूब ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि उन लोगों ने रिजवान और उसकी पत्नी को कार में डाला। इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शादी से नाखुश ससुरालियों ने दामाद का अपहरण कर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसे अधमरा कर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पंतनगर पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव रत्नामड़ैया, केलाखेड़ा निवासी रिहान ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसके भाई रिजवान ने गांव की ही इल्मा से दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
शादी से इल्मा का चाचा शाकिर नाखुश था। शनिवार को रिजवान अपनी पत्नी इल्मा को लेकर रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित एक होटल में खाना खाने गया। वहां से निकलते ही इल्मा के चाचा शाकिर, ताऊ का लड़का रेहान और बुआ के लड़के महबूब ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
धारदार हथियार से किया हमला
आरोप है कि उन लोगों ने रिजवान और उसकी पत्नी को कार में डाला। इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला किया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद वे रिजवान और इल्मा को सड़क पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने भाई की जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: देर रात रिजॉर्ट में छापा मार पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़,14 लड़कियां पकड़ी, पांच गिरफ्तार
राहगीरों ने उनके भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पंतनगर एसएचओ आरएस डांगी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।