{"_id":"5fa1ab048ebc3e9b8c5d78b0","slug":"repair-of-damaged-pipeline-started-in-nh-74-rudrapur-news-hld4028763147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-74 में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-74 में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू
विज्ञापन
रुद्रपुर एनएच-74 में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक करते श्रमिक।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एनएच-74 में नवोदय स्कूल के पास 200 एमएम की टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पाइनलाइन की मरम्मत करने के बाद सड़क में किए गड्ढे को भी जलसंस्थान को ठीक करना होगा। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से मॉडल कॉलोनी, रम्पुरा आदि क्षेत्रों में पानी की दिक्कत हो रही है।
अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘एनएच-74 का धंसा हिस्सा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि हाईवे में पेयजल लाइन टूटने से मॉडल कॉलोनी और रंपुरा क्षेत्र के करीब 500 से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़क धंसने से वहां गड्ढा हो गया है।
मामले में एनएच और जलसंस्थान के अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे थे। मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जलसंस्थान के अधिकारियों ने तत्काल मौके पर टीम भेजकर टूटी पेयजल पाइपलाइन को ठीक कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जलसंस्थान के जूनियर इंजीनियर मो. आसिम ने बताया कि पाइपलाइन ठीक करने के निर्देश उच्चाधिकारियों से मिले हैं। इसके बाद हाईवे पर टूटी पाइपलाइनों को ठीक कराया जा रहा है। इधर, एनएच के परियोजना निदेशक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि जलसंस्थान की ओर से ही एनएच में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुए गड्ढे को भरा जाएगा।